नबीनगर: बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहो से शराब मामले में फरार चल रहे दो आरोपित को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से शराब मामले में फरार चल रहे दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपित उरदाना गांव निवासी दीपक कुमार और कांकेर गांव निवासी सत्येंद्र मेहता है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बुधवार को बताया कि उक्त दोनों पर शराब मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज है . दोनों फरार चल रहे थे.