हज़ारीबाग: हजारीबाग जिले के बेडम पंचायत भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगा
हजारीबाग। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शुक्रवार को हजारीबाग जिले के सुदूरवर्ती बेड़म पंचायत भवन में शिविर लगाकर विभिन्न प्रकार के आवेदन लिए गए। टाटीझरिया बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, मुखिया सुमित्रा देवी, कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार राय समेत कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में लोगों का विभिन्न प्रकार का आवेदन लिए गए।