हज़ारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने मासीपीढ़ी की जलजमाव समस्या पर संज्ञान लिया
लगातार हो रही मूसलधार वर्षा के बीच हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह सक्रिय और सजग नज़र आए। मासीपीढ़ी क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर भारी जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु विधायक ने भारी वर्षा के बीच हाथों में छाता लिए शुक्रवार को एग्यारह बजे जलजमाव स्थल पर उपस्थित हुए तथा संबंधित अधिकारियों बुलवा कर जेसीबी