हज़ारीबाग: भराजो में विवाहिता संजू की मौत के 56 घंटे बाद पति की गैरमौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
हजारीबाग जिले के भराजो की संजू की मौत के 56 घंटे बाद शुक्रवार शाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसका पति मुकेश कुमार जो भारतीय सेना में है अनुपस्थित रहा। संजू के पिता बेडमक्का निवासी परमानंद प्रसाद ने टाटीझरिया थाने में आवेदन देकर दामाद, सास, ससुर, भैंसूर, ननद, नंदोसी पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। संजू के मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।