टीकमगढ़: रानीपुरा गांव में विद्युत तार के टूटकर गिरने से खेत में लगी आग, काटकर रखी गई गेहूं की फसल जलकर हुई ख़ाक
टीकमगढ़ जिले के रानीपुरा गांव में एक किसान के खेत में गेहूं की फसल में बिजली का तार टूट कर गिरने से अचानक आग लग गई। इस घटना में खेत में रखी हुई गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। जगभन केवट ने बताया कि किसान महेंद्र केवट के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल रखी हुई थी।