दतिया नगर: चिरई टोर माता मंदिर में चोरी करने वाले 2 चोरों पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज, ₹55 हजार का सामान चोरी
दतिया के चिरई टोर माता मंदिर में लगातार हो रही चोरियों का आखिरकार खुलासा हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने 02 शातिर चोरो पर मामला दर्ज किया है। रविवार सुबह 10 बजे थाना प्रभारी ने मामले में बताया कि शनिवार सुबह मोहल्ले वासियों ने शातिर चोर मोनू अहिरवार और सागर कुशवाहा को चोरी करते पकड़ा था। दोनो चोर स्मैक नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे।