गिधौर: गिद्धौर दुर्गा मंदिर के समीप तीन वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Gidhaur, Jamui | Jun 11, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार सुबह करीब 10 बजे के लगभग एक सड़क बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बोलेरो, पिकअप और बाइक आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।