खिरकिया: दीपावली से पहले खिरकिया में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे
Khirkiya, Harda | Oct 22, 2026 दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खिरकिया में सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर आज 22 अक्टूबर शाम 5 बजे विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, घी, तेल सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।