झाडोल: शहर में स्कूली छात्र विवाद के बाद स्थिति रही सामान्य, क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन रहा मुस्तैद
Jhadol, Udaipur | Aug 18, 2024 उदयपुर शहर में स्कूली बच्चों में हुए विवाद के बाद उपजे हालातों पर रविवार को भी प्रशासन और पुलिस की सजगता से नियंत्रण देखा गया। कुछ अफवाहों की वजह से माहौल बिगड़ने की स्थिति से पूर्व प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालातों पर काबू पाया। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने शहरवासियों के बीच पहुंचकर प्रशासन का सहयोग देने का आह्वान किया।