झाडोल: नगर निगम की टीम ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण बेसमेंट में संचालित शैक्षिक गतिविधियां बंद कराई, बेसमेंट किए सीज
Jhadol, Udaipur | Aug 13, 2024 राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थलों पर संचालित शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेसमेंट में संचालित शैक्षिक गतिविधियों को बंद कराते हुए संबंधित बेसमेंट एरिया को सीज किया गया।