झाडोल: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में झाड़ोल उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
Jhadol, Udaipur | Aug 14, 2024 झाड़ोल कस्बे में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व समाज ने कस्बा बंद रखा। सुबह से ही सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा, अत्याचार,बलात्कार,लूटपाट जैसी घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।