हुज़ूर: रतलाम में मोहर्रम जुलूस के विवाद को लेकर भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच का प्रदर्शन, दंगा फैलाने की साजिश का आरोप
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 रतलाम में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास जोरदार प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसका मकसद प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर ऐसा कृत्य कर रहे हैं ताकि सामाजिक सौहार्द बिगड़े|