हुज़ूर: भोपाल के भदभदा डैम में दिखा विशाल मगरमच्छ, इलाके में फैली सनसनी
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 भोपाल के भदभदा डैम में उस समय सनसनी फैल गई जब डैम के किनारे एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। यह मगरमच्छ काफी देर तक किनारे पर स्थिर बैठा रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मगरमच्छ को देखकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मगरमच्छ पूरी तरह शांत नजर आ रहा है।