दतिया नगर: दतिया में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को थानों का जिम्मा, कलेक्टर ने न्यायालयीन कार्यों के लिए आदेश जारी किया
दतिया जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह अधिकारी दतिया, सेंवढ़ा और भांडेर तहसीलों कस लिए है।