जहानाबाद: शकुरगंज स्थित ससुराल से पत्नी को विदा कराने गए एक युवक और उसके भाई को युवक के सालों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के शकुरगंज स्थित ससुराल से अपनी पत्नी को विदा कराने गए एक युवक और उसके भाई को युवक के तीन सालों में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। घायल युवक ने बताया की वह कुर्था थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव का निवासी हैं। उसकी पत्नी उनसे रूठकर अपने मायके गंगापुर चली गई थी। जिसके बाद यह हालत हुई।