जहानाबाद: एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव को लेकर पीजी रोड़ में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, बिहार सरकार के मंत्री हुए शामिल
जहानाबाद में रविवार को एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पीजी रोड़ में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर भाजपा एवं जदयू से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।