जहानाबाद: नगर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी इत्यादि का ढुलाई कर रहे ट्रोकों के 3 चालकों को किया गिरफ्तार
नगर थाने की पुलिस ने काको रोड से छापेमारी अभियान के दौरान गिट्टी का अवैध रूप से ढुलाई करने को लेकर तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। जिसे मेडिकल जांच हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां से बाकी प्रक्रियाओं के बाद जेल भेज दिया गया। उक्त चालकों में अरवल जिले के गजेंद्र कुमार, गया जिले के राजेश कुमार एवं जहानाबाद जिले के संतोष कुमार शामिल है।