जहानाबाद: ₹50 हजार के इनामी तिवारी गैंग के सदस्य को जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ़्तार, SDPO ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
जहानाबाद पुलिस ने तिवारी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गार्ड तिवारी जो कि वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस पर कई मामले दर्ज है। हाल के दिनों में जहानाबाद में तिवारी गैंग ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं गार्ड तिवारी के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी था।