जहानाबाद: नगर थाना एवं कड़ौना थाना द्वारा चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान में अवैध खनन एवं ओवरलोड में 34 ट्रकों को किया गया जब्त
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव नजर आ रही है। और खासकर जिले के सीमा पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर करवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में रविवार की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक एवं कडौना थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाकर बिना चालान के अवैध रूप से ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे कुल 34 ट्रक को जब्त किया गया है।