अतर्रा: तुर्रा भूमिधरी जमीन पर कब्जे और गिट्टी-मोरम ले जाने का आरोप, पीड़िता ने एसडीएम से लगाई गुहार
Atarra, Banda | Jun 8, 2026 तहसील क्षेत्र की एक महिला ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने तथा वहां रखी गिट्टी-मोरम को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। अतर्रा क्षेत्र की निवासी मंजू देवी ने उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को दिए गए प्रार्थना पत्र दे कर कार्य वाही की मांग की है