शाहबाद: आठ दिन से चली आ रही शाहाबाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, रविवार से सफाई कर्मचारी लौटेंगे काम पर
तीन फर्मो के ब्लैक लिस्टेड होने के बाद वेतन रुक जाने से नाराज आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी आठ दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे थे। शनिवार को अधिशासी अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के नेताओं के बीच हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों के खाते में उनका वेतन पहुंच जाने का आश्वासन दिया गया।