जांजगीर: मातृ-शिशु मृत्यु रोकने के लिए कलेक्टर ने बनाई रणनीति, गर्भवती महिलाओं की निगरानी और संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया जोर
जांजगीर-चांपा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक हुई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और एनीमिया से जूझ रही महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश दिए। वहीं 15 अगस्त तक जिले की सभी 11 हजार 380 पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण पूरा कराने