शिवहर: जिला परिषद कार्यालय में एसी और तार की हुई चोरी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
शिवहर जिला परिषद कार्यालय में अज्ञात चोरों के द्वारा हाथ साफ करते हुए एसी और बिजली के तार सहित हजारों रुपए की संपत्ति गायब कर दी है. घटना को लेकर जिला परिषद के प्रधान सहायक अभय कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है कि प्राथमिक की दर्ज कर जांच में जुट गई है।