शिवहर: बिंदी बिशनपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत व दूसरी महिला घायल
तरियानी थाना के छतौनी पंचायत के बिंदी बिशनपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी दो महिला को ट्रक ने रौंद दिया है. जिससे एक महिला की मौत हो गई है. दूसरी महिला घायल हो गयी है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक महिला की पहचान छतौनी गांव निवासी कमलेश महतो की 30 वर्षीय पत्नी ममता कुमारी वहीं घायल महिला कोशिला खातून अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने ट्रक जप्त कर ली है।