बक्सर: मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण में लापरवाही पर डीडीसी ने लगाई फटकार, 2 दिन में अनुपालन का दिया अल्टीमेटम
Buxar, Buxar | Apr 30, 2026 मनरेगा योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण में दर्ज अनियमितताओं के अनुपालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी निहारिका छवि ने की। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों की धीमी प्रगति पर डीडीसी ने गहरा असंतोष जताया। खासकर बक्सर सदर, चौगाई, डुमरांव, केसठ, नावानगर और राजपुर प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी पर नाराजगी जताई।