सोहागपुर: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान
शहडोल शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 10 अगस्त तक विशेष प्रवर्तन अभियान जिले में चलाया जाएगा जिसमें हूटर,फ्लैश लाइट,सरकारी स्टीकर जैसे मध्य प्रदेश शासन,भारत सरकार आदि ब्लैक फिल्म एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।