विद्यार्थी जीवन, सीखने का सुनहरा पल- सीईओ जिला पंचायत
---
विद्यार्थी मेहनत, लगन और एकाग्रता के साथ करें पढाई और बढ़ें आगे- श्री शिवम प्रजापति
--
सीईओ जिला पंचायत ने प्रतिभा सम्मान योजना के तहत विद्यार्थियो को किया सम्मानित
-----
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में प्रतिभा सम्मान योजना के तहत चयनित शहडोल संभाग के 30 विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह को सम्बोंधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करके लिए कड़ी मेहनत, लगन, समर्पण एवं एकाग्रता के साथ पढाई करकेे अपने लक्ष्यो को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने के लिए सुनहरा पल माना जाता है, इस पल को सदैव सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए आगे बढे़ और अपने लक्ष्यो को हासिल करें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो को पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा वातावरण का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढाई के साथ-साथ आपस में पढाई के विषयों पर चर्चा करना चाहिए, चर्चा करने से पढ़ी हुई चीज सदैव याद रहती है। प्रतिभा सम्मान समारोह में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री उमेश धुर्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी ने भी सम्बोंधित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल ने बताया कि छात्रों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा व छात्रवृत्ति की पहल है। जिसका संचालन पीएसवाई नेशनल एक्जाम एण्ड रिसर्च काउंसिल द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है। परीक्षा में सफल होने पर विद्यार्थियों को छात्रवृति पदक और प्रमाण-पत्र दिए जाते हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह में शहडोल संभाग के उमरिया, अनूपपुर एवं शहडोल जिले के कुल 30 विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान योजना के तहत चिन्हित किय गए थें जिसमें शहडोल जिले के 20 विद्यार्थी शामिल रहें। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु शिक्षको को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#शहडोल #shahdol