अजमेर: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Ajmer, Ajmer | Aug 21, 2026 पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार,साइबर थाना पुलिस ने पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर करीब 6 लाख 50 हजार रुपए की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली से विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजकुमार हेड़ा से पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।