कोंडागांव: ग्राम देउरबाल में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया 3 साल का मासूम, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
कोंडागांव जिले के ग्राम देउरबाल में आज बुधवार दोपहर 12 बजे एक गंभीर सड़क हादसे में 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देउरबाल डोंगरी पारा निवासी सुखनाथ नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर उनका 3 साल का बेटा बासु नाग अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान उनका बेटा सड़क में तेज....