धौलपुर: सदर थाना पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद
सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम सरानी धीमरी रोड अटल सेवा केन्द्र के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हस्तनिर्मित अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहा था। उसके कब्जे से देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है।