जगाधरी: सरावा गांव में फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी की जांच करने के लिए पॉल्यूशन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे
2 दिन पहले फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल के पानी को पीने से 12 भैंसों की तबीयत खराब हो गई थी। जिनकी चमड़ी पूरी तरह से जल गई और कई को आंखों से दिखाना बंद हो गया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आज पॉल्यूशन विभाग की टीम फैक्ट्री में पहुंची और वहां से सैंपल लेने का काम किया। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की बात कह रही है।