जगाधरी: सरस्वती नगर लिंग की जांच कर रहे दो आरोपियों को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने किया गिरफ्तार दो हुए फरार
कुरुक्षेत्र से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरस्वती नगर में लिंग जांच कर रहे डॉक्टर के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो मौके से भागने में फरार हो गए। लिंग जांच करने के लिए डॉक्टर ₹50000 लेता था। एक नकली ग्राहक के माध्यम से इनका पर्दाफाश हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।