फारबिसगंज: जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर 7650 पीस प्रतिबंध टैबलेट को किया बरामद
जोगबनी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर 7650 पीस प्रतिबंध टैबलेट को बरामद किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि जोगबनी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर 7650 पीस प्रतिबंधित टैबलेट को बरामद किया गया है.