फारबिसगंज: अररिया: सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां गिरफ्तार 6 लोगों का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार लोगों में पंचानंद सिंह, प्रदीप कुमार, गिरानानंद मंडल, सकलदेव मंडल, अली हसन उर्फ मुन्ना व रामप्रीत पासवान शामिल है.