फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
फारबिसगंज नगर परिषद में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि सफाई व्यवस्था में इन लोगों का अहम योगदान रहता है।