फारबिसगंज: समोल गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक बच्ची को मारी ठोकर, घायल का इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के समोल गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक बच्ची को ठोकर मारी। जिससे बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है।