फारबिसगंज: फारबिसगंज थाने में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई
फारबिसगंज थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर भू-विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। फारबिसगंज थाने में आयोजित जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।