फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल के नवपदस्थापित डीएसपी मुकेश कुमार साहा का समाजसेवियों ने बुके देकर किया स्वागत
फारबिसगंज के नवपदस्थापित डीएसपी मुकेश कुमार साहा का समाजसेवियों ने बुके देकर स्वागत किया। फारबिसगंज डीएसपी के स्थानांतरण के बाद नवपदस्थापित डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश पहली प्राथमिकता होगी।