बरेली: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर बरेली पुलिस का बड़ा रूट मार्च, 4.5 KM जुलूस मार्ग पर एसपी सिटी की पैनी नजर
बरेली में आगामी बारावफात यानी ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बारादरी थाना क्षेत्र में करीब 4.5 किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग का रूट मार्च कर निरीक्षण किया। जगतपुर तिराहे से शुरू हुआ रूट मार्च कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ और रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक पहुंचा।