रतनी फरीदपुर: टेम्पू को साइड न देने पर विवाद, फायरिंग की खबर से गांव में दहशत
शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव में टेम्पू को साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग की बात सामने आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है।