हुज़ूर: मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के निचले हिस्से में लगी आग
Huzur, Bhopal | Jul 11, 2024 भोपाल के मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के निचले हिस्से में लगी आग। हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गए। आग बी-3 और बी-4 एसी कोच के नीचे लगी थी। उसके बाद फायर फाइटर ने आग बुझाया । आग की घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद ट्रेन को मंडीदीप स्टेशन तक लाया गया।