हुज़ूर: विंध्याचल भवन भोपाल में कैंटीन को लेकर संग्राम, सड़क पर उतरे कर्मचारी
Huzur, Bhopal | Jul 11, 2024 मंत्रालय के बाद दूसरे सबसे बड़े प्रशासनिक भवन विंध्याचल की कैंटीन दो साल से बंद है।कैंटीन के स्थान पर अनुपयोगी दस्तावेज, टेबल-कुर्सी पड़े हैं और कर्मचारी लंबे समय से कैंटीन फिर से प्रारंभ करने की मांग कर रहे हैं।बार-बार मांग करने के बाद भी कैंटीन शुरू नहीं हुई,तो कर्मचारियों का सब्र जवाब दे गया।उन्होंने आज विध्याचल भवन के सामने प्रदर्शन किया|