हुज़ूर: विमान खरीदी को मंजूरी मिलने पर कांग्रेस का सवाल, कहा- बताएं वह अफसर कौन था जिसने डैमेज हुए विमान का बीमा नहीं कराया
Huzur, Bhopal | Jul 11, 2024 मोहन यादव कैबिनेट ने बुधवार को चैलेंजर 3500 जेट विमान की खरीदी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने चार साल पहले दुर्घटनाग्रस्त विमान के मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कहा- जिस विमान से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हवाई सफर करते थे,उसका बीमा आखिर क्यों नहीं कराया गया था। जिससे चार साल से वह विमान ग्वालियर में कबाड़ के रूप में पड़ा है।