कटिहार: कटिहार के कदेपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट में एक व्यक्ति घायल, हायर सेंटर रेफर
कदेपुरा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।