मुरैना नगर: संजय कॉलोनी: स्कूल से लौट रहे दो भाइयों के अपहरण का प्रयास, बच्चों ने जान बचाई, संदिग्ध पुलिस को सौंपा
मुरैना के संजय कॉलोनी बाल्मीकि मोहल्ले में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम भाइयों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है।जुगल और उत्तम स्कूल से लौट रहे थे,तभी एक व्यक्ति ने उन्हें जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया।बच्चों ने उसे धक्का देकर खुद को बचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई।परिजनों ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।पुलिस अब जांच में जुटी।