पटना ग्रामीण: कंकड़बाग टेंपो स्टैंड, बहादुरपुर और अगमकुआं थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश के आलोक में अपराध की रोकथाम को लेकर पटना पुलिस के द्वारा शनिवार रात करीब 8:00 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर-1 अभिनव के नेतृत्व में कंकड़बाग टेंपो स्टैंड, बहादुरपुर और अगमकुआं में बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।