पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, मंत्री नीरज कुमार बबलू और हरि सहनी ने सुनी जनता की समस्याएं
भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू और हरि सहनी शामिल हुए। मौके पर दोनों मंत्रियों ने एक-एक कर आम लोगों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान का संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।