पटना ग्रामीण: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति पटना पहुंचे, उभरते खिलाड़ियों से मुलाकात की
शनिवार को भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति ने पटना का दौरा किया और दोपहर 1 बजे बिहार म्यूजियम कैंपस में उभरते टेनिस खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी ट्रेनिंग, खेल तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं, महेश भूपति ने खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर और निदेशक महेंद्र कुमार से भी मुलाकात की।