पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
कदमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की वाहन बेचने की सूचना 19 फरवरी को कदमकुआं थाना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी कदमकुआं थाने की पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।