कंडाघाट: क्यारीघाट से CM सुक्खू ने 24 नई वॉल्वो बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अन्य विभागों की तरह HRTC बनेगी आत्मनिर्भर
बुधवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोलन के कंडाघाट के प्रवास पर रहे। उन्होंने इस दौरान यहां पर कंडाघाट के क्यारीघाट स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल मेघदूत से एचआरटीसी की 24 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एचआरटीसी भविष्य में लाभ कमाएं इसके लिए कार्य किया जा रहा है।